0
(0)

नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस्माइलपुर थाना की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 5 लीटर देशी शराब बरामद की गई। मौके से नंदकिशोर मंडल, पिता जवाहर मंडल, निवासी छोटी परबत्ता, थाना इस्माइलपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 40/26 दिनांक 02.03.2026 के तहत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: