



नवगछिया अंतर्गत धोबिनिया गांव में होली के दिन एक किशोर को घर में पाले गए कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार (13 वर्ष), पिता संतोष कुमार सुमन, होली खेलने के बाद घर लौटे थे। बताया जाता है कि उनके चेहरे और शरीर पर रंग लगा हुआ था। इसी दौरान वे घर में पाले गए कुत्ते को प्यार करने के लिए छूने लगे। आशंका जताई जा रही है कि रंग से सने चेहरे के कारण कुत्ता उन्हें पहचान नहीं पाया और काट लिया।

घटना के बाद परिजन आदित्य को तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने आवश्यक दवा एवं एंटी-रेबीज इंजेक्शन दी । वहीं चिकित्सक ने इलाज के बाद घर भेज दिया ।
















