



नवगछिया:
बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में प्रधान लिपिक महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य ने कार्यालय लिपिक डोमन को प्रधान लिपिक का प्रभार सौंपा।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य ने औपचारिक रूप से डोमन को प्रधान लिपिक का कार्यभार ग्रहण कराया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर अनिल कुमार मंडल, शिक्षक प्रतिनिधि अमरजीत प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी मोहम्मद खालिद महमूद, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह तथा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और कार्यालय के लिपिक उपस्थित थे।
डोमन के प्रधान लिपिक का प्रभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।














