



जिलाधिकारी ने किया मुआयना दिए आवश्यक निर्देश
भागलपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के भू तल पर जल और स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जल समाधान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल भागलपुर के कर्मी वहां तैनात किए जाएंगे और जल तथा स्वच्छता से संबंधित जो भी शिकायतें या सूचना प्राप्त होगी उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का भ्रमण कर स्थल का मुआयना किया तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पश्चिमी प्रमंडल तथा पूर्वी प्रमंडल, भागलपुर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाए, ताकि आम लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।















