0
(0)

नवगछिया। नवगछिया बाजार में नकली सामान बनाकर बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार काउंटर सेटिंग में संचालित विश्वकर्मा एग्रो स्टील नामक दुकान में एक कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नकली सामान तैयार कर बाजार में बेचे जाने की शिकायत कंपनी को मिली थी।

शिकायत के बाद कोलकाता से कंपनी के अधिकारियों की टीम नवगछिया पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में संबंधित दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जांच में सामने आया कि कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नकली उत्पाद तैयार कर ग्राहकों को बेचा जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पृथ्वी प्रोडक्ट कंपनी के नाम से संबंधित ब्लेड बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह ब्लेड नकली तरीके से तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। सूचना मिलने पर नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दुकान के संचालक संजीत कुमार विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान दुकान से कंपनी के नाम से संबंधित कुछ मशीनें भी जब्त की गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन मशीनों का उपयोग नकली सामान तैयार करने में किया जा रहा था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सामान बनाने और बेचने का यह कारोबार कब से चल रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही कंपनी के अधिकारियों से भी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी ली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद बाजार में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग नकली सामान के कारोबार को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: