0
(0)

भागलपुर । पिछले 10–11 दिनों से मध्य एशिया के कुछ खाड़ी देशों में उत्पन्न संकट को लेकर जिले में रसोई गैस की कमी होने की भ्रामक अफवाह फैलायी जा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भागलपुर जिले में रसोई गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने कहा कि जिले के लोगों को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि रसोई गैस की कमी से संबंधित भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।

इस विषय को लेकर आज भागलपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शहर के सभी गैस वितरकों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी वितरकों ने प्रशासन को बताया कि जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति में भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: