0
(0)

भागलपुर। रेल यात्रियों से लूटपाट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ
एवं जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर दो महिलाओं समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद जलाल और लालबाबू सहित कुछ अन्य लोगों के घरों में तलाशी ली। इस दौरान वहां से दो पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, चांदी के कुछ आभूषण, लगभग 50 मोबाइल फोन, कई बैग, देसी हथियार तथा मादक पदार्थ तौलने वाली मशीन बरामद की गई।

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह रेल यात्रियों से लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। जब पुलिस टीम इलाके में कार्रवाई कर रही थी, तब आसपास के काफी लोग इकट्ठा होने लगे। भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने तीन से चार घरों की ही तलाशी ली और उसके बाद वहां से लौट गई।

छापेमारी के दौरान बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में रेल यात्रियों से लूटपाट से जुड़े कई मामलों का खुलासा हो सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह के संयुक्त अभियान चलाए जाते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: