0
(0)

गैस एजेंसियों पर सुबह से लगी लंबी कतार, उपभोक्ताओं में दिखी बेचैनी

भागलपुर। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी खबरों के बाद गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों का असर अब भागलपुर में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई गैस एजेंसियों के बाहर बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई।

घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग अपना काम-काज छोड़कर सुबह-सुबह ही एजेंसियों पर पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर खड़े दिखाई दिए।

कतार में लगे लोगों का कहना है कि गैस की कमी की खबरें सुनकर वे पहले ही सिलेंडर लेने आ गए हैं, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हालांकि गैस एजेंसियों का कहना है कि भागलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। एजेंसी प्रबंधन के अनुसार अफवाहों के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई है, जिससे वितरण में थोड़ी परेशानी हो रही है।

एक गैस एजेंसी के संचालक प्रणव सिंह ने बताया कि लोग अफवाहों के कारण घबरा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस उपलब्ध है और सभी को सिलेंडर दिया जाएगा।

इस दौरान कतार में खड़े कई उपभोक्ताओं ने भी कहा कि गैस की कमी की खबर सुनकर वे समय से पहले ही सिलेंडर लेने पहुंच गए हैं, ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: