0
(0)

भागलपुर। भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ईशीपुर थाना क्षेत्र के साठों गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बगीचा स्थित एक पुराने कुएं में मोटरसाइकिल गिरी हुई पाई गई। खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों की नजर जब कुएं के अंदर पड़ी तो मोटरसाइकिल दिखाई देने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण कुएं से पानी निकालकर अपने खेतों का पटवन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं के अंदर पड़ी, जहां एक मोटरसाइकिल गिरी हुई दिखाई दी। मोटरसाइकिल देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना तुरंत ईशीपुर थाना को दी।

सूचना मिलते ही ईशीपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में गिरी मोटरसाइकिल को बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में चोरी की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं और चोर अक्सर चोरी के सामान को आसपास के कुओं में फेंक देते हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आसपास के अन्य कुओं की भी जांच कराई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सके।

वहीं ईशीपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामला जांच का विषय है। मोटरसाइकिल किसकी है और यह यहां कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: