0
(0)

पैनल अधिवक्ताओं को समझौता योग्य मामलों के निपटारे के लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्देश

नवगछिया । राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सिविल न्यायालय नवगछिया स्थित लोक अदालत कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पैनल अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विधिक लोक सेवा समिति के सचिव सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने चौदह मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोक अदालत की तैयारी और इसके सफल आयोजन को लेकर उपस्थित प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर पैनल के अधिवक्ताओं ने आश्वासन दिया कि वे समझौता योग्य मामलों में सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए अपने मुवक्किलों को प्रेरित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से हो सके।

बैठक में अधिवक्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से समझौता योग्य मामलों के निपटारे के लिए प्रेरित करें। यदि न्यायालयों में लंबित किसी मामले के पक्षकार लोक अदालत में निपटारे के लिए तैयार हों तो इसकी सूचना लोक अदालत कार्यालय को देने को कहा गया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: