0
(0)

भागलपुर।
मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में साहेबगंज रेलवे स्टेशन के सभाकक्ष में दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में साहेबगंज रेलवे स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अनुवादक विद्यासागर राम द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक यांत्रिक अभियंता पवन कुमार सिंह तथा मुख्य वक्ता के रूप में साहेबगंज कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामजन्म मिश्र उपस्थित थे।

पवन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजभाषा हिंदी में कार्य करना सरल है और इसे बाध्यता के रूप में नहीं बल्कि स्वेच्छा से अपनाना चाहिए। उन्होंने मालदा मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।

मुख्य वक्ता रामजन्म मिश्र ने अपने वक्तव्य में राजभाषा हिंदी के संवैधानिक महत्व, इसके उपयोग की आवश्यकता तथा कार्यालयी कामकाज में सरल एवं स्पष्ट हिंदी के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी में कार्य करना हमारा संवैधानिक दायित्व होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है।

दो दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को टिप्पणी लेखन, पत्र एवं पत्राचार लेखन, राजभाषा नियम एवं अधिनियम तथा कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करने की विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग, भाषा की सरलता, स्पष्टता और शुद्धता पर विशेष जोर दिया गया।

आयोजकों के अनुसार इस प्रकार की कार्यशालाएँ कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने और कार्यालयी कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: