0
(0)

भागलपुर के जिला स्कूल मैदान में आयोजित विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई एकादश और एलआईसी एकादश के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में एसबीआई एकादश ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में गेंद और बल्ले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में एलआईसी एकादश के कप्तान संजीव कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलआईसी एकादश की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर से पहले ही 83 रन पर सिमट गई।

एलआईसी एकादश की ओर से शेखर कुमार ने मात्र 9 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं करन ने 13 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। एसबीआई एकादश की ओर से चंदन कुमार ने तीन विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की, जबकि प्रीतम कुमार और गौरव कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।

84 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई एकादश ने मात्र छह ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज रितेश घोष ने नाबाद 40 रन की तेज पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं चंदन कुमार ने आठ गेंदों में 27 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

एलआईसी एकादश की ओर से केवल पुरुषोत्तम कुमार को ही एक विकेट मिला, जिन्होंने अनूप किशन को आउट किया। इस प्रकार एसबीआई एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: