0
(0)

नवगछिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद नवगछिया के तत्वावधान में मेडिकल कैंप सह नॉलेज बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाओं सहित कार्यालय कर्मी लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

मेडिकल कैंप में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के चिकित्सकों एवं उनकी टीम ने भाग लिया। शिविर के दौरान महिलाओं और अन्य लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छ जीवनशैली और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर नगर परिषद नवगछिया के सभी कर्मी भी मौजूद थे और शिविर के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस मेडिकल कैंप और ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि से सीधे जुड़ा हुआ है। इसलिए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: