


नवगछिया । शनिवार को मिली गुप्त सूचन के आधार पर बिहपुर थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर ग्राम सोनवर्षा से कुल 30 लीटर देशी शराब एवं शराब बनाने का उपकरण गैस चूल्हा, सिलेंडर व अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही शराब क्रय-विक्रय, निर्माण, भंडारण के आरोप में खरीक थाना क्षेगर क्षेत्र के खैरपुर निवासी रंजीत मंडल पिता टुभो मंडल और नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर निवासी पांडव मंडल पिता स्व चंचल मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 51/26, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















