0
(0)

नवगछिया स्थित श्री गोपाल गौशाला परिसर में कसौधन विकास समिति नवगछिया के बैनर तले होली सह परिवार मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कश्यप मुनि के पूजन के साथ किया गया।

इस अवसर पर भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार समेत आसपास के कई जिलों से समाज के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पारिवारिक मेल-जोल का सुंदर माहौल देखने को मिला।

समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के कई परिवार एक ही छत के नीचे एकत्रित होते हैं, जिससे आपसी परिचय और संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए भी बेहतर संबंध तलाशने में मदद मिलती है। साथ ही समाज के बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन के मुख्य आकर्षण होते हैं।

समिति के सचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार 17वीं बार आयोजित किया गया है और समाज के लोगों का सहयोग इसे हर वर्ष और भी सफल बनाता है। उन्होंने कहा कि संस्था के युवा साथियों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा और समाज को एकजुट करने का काम करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. वीणा गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, रामलगन गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, महेश गुप्ता, शंभू गुप्ता, अमित गुप्ता, चंदन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, धनेश गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सजन गुप्ता, गुंजन गुप्ता, मोनी गुप्ता और संतोष गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: