0
(0)

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया के रंगरा पूर्वी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण वर्ग में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रशिक्षकों ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास, संगठन की कार्यप्रणाली, विकास की अवधारणा, सोशल मीडिया की उपयोगिता, बूथ स्तरीय कमेटी की भूमिका तथा प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” सहित कई विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक सशक्त संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, जिला मंत्री बासुकी मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा तथा रंजीत झा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें भाजपा के इतिहास, संगठनात्मक संरचना, राष्ट्रवाद और पार्टी की नीतियों से अवगत कराना था।

प्रशिक्षक के रूप में पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, श्यामदेव सिंह, बासुकी मंडल (जिला मंत्री), रंजीत झा, मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा तथा आईटी सेल संयोजक सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर अशोक यादव, अशोक सिंह, जिला मंत्री ममता रजक, प्रियंका कुमारी, सीता कुमारी, सुनीता देवी, राजकुमार रजक, विद्यानंद मंडल, निरंजन मंडल, मणिकांत मंडल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: