0
(0)

भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन के बाद सैयद शाहनवाज हुसैन ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों, वैज्ञानिकों तथा छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

मेले में लगे ऑर्गेनिक उत्पादों के स्टॉल, विशेषकर सिंदूर के स्टॉल को लेकर उन्होंने खास रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि यहां तैयार किया गया सिंदूर पूरी तरह जैविक है और भारतीय संस्कृति में सिंदूर का महत्व अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय किसान मेले में आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, कृषि यंत्र, जैविक खेती, पशुपालन तथा बागवानी से जुड़ी नई जानकारियां किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। बड़ी संख्या में किसान मेले में पहुंचकर नई तकनीकों और खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: