0
(0)

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में इन दिनों वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में तीसरे दिन वर्ग 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की गणित विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई।

केंद्राधीक्षक संजय कुमार पासवान तथा शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा का यह कार्यक्रम 19 मार्च तक संचालित होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 3 से 5 तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी, जबकि द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद 18 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के छात्रों की संस्कृत विषय की परीक्षा ली जाएगी। वहीं 19 मार्च को वर्ग 1 और 2 के विद्यार्थियों की प्रथम पाली में गणित विषय की मौखिक परीक्षा तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परबत्ता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, ममता कुमारी, रंजू कुमारी, राजन भारती, शैलेन्द्रि पाल, सरिता कुमारी, मोहम्मद हयात परवेज, तमन्ना तबस्सुम तथा अंकित कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: