


नवगछिया : मंगलवार को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, नवगछिया की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित श्रीराम पाठक ने की।
बैठक में भगवान परशुराम महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत नगर भ्रमण शोभायात्रा से होगी, जिसके उपरांत शिवालय में जगतपति नाथ महादेव का अभिषेक, श्रृंगार, भगवान परशुराम का पूजन, चालीसा पाठ तथा हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ के सभी सदस्यों का पहचान पत्र बनाया जाएगा, ताकि संगठन को और सशक्त किया जा सके।
इस अवसर पर पंडित ललित शास्त्री, पंडित नंदलाल तिवारी, पंडित नीरज शर्मा, पंडित सुभाष पांडे, पंडित मनोज पांडे, पंडित रमेश शर्मा, पंडित कन्हैया कुमार, पंडित पवन झा, पंडित निधि झा, पंडित अमर शर्मा, पंडित हरिनंदन झा, पंडित मोहन शर्मा, पंडित भोला शर्मा सहित कई सदस्यों ने बैठक को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।















