0
(0)

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित एनएसएस कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।

इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर तक आने वाले कच्चे सड़क मार्ग को पक्की सड़क में परिवर्तित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से छात्रों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य सहित प्रो. अनिल यादव, प्रो. अनिल कुमार मंडल, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. तुषार कांत झा, बड़ा बाबू डोमन हरिजन, लेखपाल विनोदानंद मंडल, क्लर्क कुमार गौरव एवं कार्यालय लिपिक गौतम कुमार समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक जागरूकता, शिक्षा के महत्व तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: