0
(0)

भागलपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.19% परीक्षार्थी सफल रहे, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% जबकि छात्रों का 84.09% दर्ज किया गया।

इस बार आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि साइंस में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच किया गया था, और मात्र 35 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर बिहार बोर्ड ने एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड कायम किया।

भागलपुर में टॉपर्स की सूची

भागलपुर जिले में तीनों संकायों के टॉपर्स घोषित किए गए हैं—

कला (Arts):

प्रथम: अकबर मंसूरी – 93.20%

द्वितीय: आरजू खातून व बीबी शाहिना – 92%

तृतीय: सोनाली कुमारी – 91.80%

वाणिज्य (Commerce):

प्रथम: सुनिधि कुमारी – 90%

द्वितीय: त्रिप्ती राज – 86.40%

तृतीय: स्वाति राज – 85.80%

विज्ञान (Science):

प्रथम: सादिया खातून – 92.80%

द्वितीय: साक्षी व शिवम कुमार – 92.20%

तृतीय: सृष्टि – 92%

बहनों ने बढ़ाया मान
कजरेली निवासी मृत्युंजय कुमार की बेटियों साक्षी और सृष्टि ने साइंस संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। दोनों बहनों की सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जिले में परीक्षा का आंकड़ा
भागलपुर में इस वर्ष कुल 44,644 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 23,238 छात्राएं और 21,406 छात्र शामिल थे। जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

संकायवार परीक्षार्थी संख्या:

कला: 24,040

विज्ञान: 19,957

वाणिज्य: 575

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: