0
(0)

नवगछिया।
आदर्श स्टेशन नवगछिया के पूर्वी गेट संख्या-11 को बंद किए जाने के विरोध में अब प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू हो गई है। समपार फाटक को पुनः खोलने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलाधिकारी एवं रेल विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

ज्ञात हो कि गेट बंद किए जाने के विरोध में आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में 9 मार्च को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री, भारत सरकार के नाम संबोधित एक ज्ञापन अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारी को सौंपा था।

उक्त ज्ञापन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी, भागलपुर को आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमोदित कर भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गेट संख्या-11 बंद होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है, जिससे आमजन को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द फाटक खोलने की मांग लगातार उठ रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: