5
(1)

नवगछिया।
नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति के पति अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव से मोबाइल पर संदेश भेजकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, 22 मार्च की शाम करीब 5:15 बजे अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव के मोबाइल पर एक नंबर से आवाज संदेश प्राप्त हुआ। संदेश सुनने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि यह मैसेज राणा यादव उर्फ राणा फौजी द्वारा भेजा गया है।

पीड़ित का कहना है कि संदेश में गाली-गलौज करते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इस संबंध में नवगछिया थाना के प्रभारी अध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: