0
(0)

नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस्माईलपुर दियरा क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी मुकेश यादव सहित दो अभियुक्तों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस्माईलपुर दियरा क्षेत्र में कुछ अपराधी फसल लूटपाट और लोगों में भय फैलाने की नीयत से हथियारों के साथ एकत्रित हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवगछिया पुलिस और विशेष कार्यबल की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

इसके बाद सोमवार की रात इस्माईलपुर गंगा दियरा क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी मुकेश यादव को एक देशी कट्टा और 27 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी राजू यादव को चार जिंदा कारतूस के साथ फुलकिया दियारा से पकड़ा गया।

इस मामले में इस्माईलपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मुकेश यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और शस्त्र अधिनियम के तहत कुल आठ मामले दर्ज हैं। वहीं राजू यादव के खिलाफ भी पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: