0
(0)

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को अभियोजन, त्वरित न्यायिक प्रक्रिया और मद्यनिषेध से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों में अभियोजन कार्य की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने त्वरित न्यायिक प्रक्रिया, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विशेष रूप से मद्यनिषेध से संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि शराब तस्करी और इससे जुड़े आदतन अपराधियों के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जाए और प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाई जाए।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि न्यायालय में मामलों की सुनवाई के दौरान गवाहों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित कराई जाए, ताकि मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करें, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: