March 25, 2026
स्पीडी ट्रायल समेत गंभीर न्यायिक मामलों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को अभियोजन, त्वरित न्यायिक प्रक्रिया और मद्यनिषेध से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों में अभियोजन कार्य की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने त्वरित न्यायिक प्रक्रिया, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से मद्यनिषेध से संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि शराब तस्करी और इससे जुड़े […]