0
(0)

भागलपुर।
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेल आईजी ए एन सिन्हा ने आरपीएफ बैरक भवन एवं थाना का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर नए भवन का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी ए.एन. सिन्हा ने कहा कि आरपीएफ बैरक भवन और थाना के शुरू होने से जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि रेलवे में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का व्यापक उपयोग किया जाएगा तथा संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को होने से पहले ही रोका जा सके।

रेल आईजी ने यह भी बताया कि शराब तस्करों और अन्य अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में कई अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है, जिससे ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।

इस अवसर पर आरपीएफ क्राइम इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार, आरपीएफ अधिकारी मनोहर कुमार, ए.के. सिंह, राकेश कुमार वर्मा सहित दर्जनों आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने आपसी समन्वय पर भी जोर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: