0
(0)

भागलपुर।
जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भागलपुर में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी डिमांड से भी अधिक की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि 26 मार्च को विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा डिमांड से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। बीपीसीएल एजेंसी के यहां 1300 सिलेंडर की मांग के विरुद्ध 1501 सिलेंडर की होम डिलीवरी की गई। वहीं आईओसीएल एजेंसी में 4861 सिलेंडर की मांग के मुकाबले 5505 सिलेंडर की आपूर्ति की गई। इसी तरह एचपीसीएल एजेंसी में 3468 सिलेंडर की मांग के विरुद्ध 5764 सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए।

इस प्रकार जिले में कुल 9629 सिलेंडर की मांग के मुकाबले 12,770 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई गई, जो कि आपूर्ति व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि भागलपुर में कुल 58 एलपीजी गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की 33, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) की 16 और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) की 9 एजेंसियां शामिल हैं। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। इसका दूरभाष संख्या 0641-2402871 है, जहां उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से उपभोक्ताओं को बचाया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: