0
(0)

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण व छात्रवृत्ति

जीएस न्यूज़

भागलपुर
खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भागलपुर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में तीरंदाजी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन—इन चार खेल विधाओं में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

ट्रायल की तिथि एवं स्थान:

06 अप्रैल 2026:

तीरंदाजी – शाहू उच्च विद्यालय, शाहू परबत्ता (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
चयनकर्ता: चंदन कुमार, शिवम भगत, विनेश हेंब्रम

बास्केटबॉल (केवल बालक वर्ग) – सैंडिस कंपाउंड मैदान (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
चयनकर्ता: शशि प्रताप सिंह

बैडमिंटन – सैंडिस कंपाउंड इनडोर हॉल (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
चयनकर्ता: कुंदन कुमार, निशांत कुमार, चंद्रभानु कुमार

09 अप्रैल 2026:

वॉलीबॉल – सैंडिस कंपाउंड मैदान (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक)
चयनकर्ता: कुमार हीरा, शिवम कुमार, आलोक कुमार पांडे

योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं:

निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय कोचिंग

खेल सामग्री एवं किट

पौष्टिक आहार

शैक्षणिक सुविधा

प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर

चिकित्सा सुविधा एवं बीमा

खिलाड़ियों को मासिक छात्रवृत्ति

आयु पात्रता:

खिलाड़ी की आयु 12 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए

जन्म तिथि 01 जनवरी 2012 से 01 जनवरी 2014 के बीच होना अनिवार्य

आयु में छूट:

राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने या पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 वर्ष तक की छूट दी जाएगी

आवश्यक दस्तावेज:

जन्म प्रमाण पत्र

आधार कार्ड / पहचान पत्र

बिहार का निवास प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

खेल प्रमाण पत्र

विद्यालय प्रमाण पत्र

जिला खेल पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से अपील की है कि जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अधिक से अधिक योग्य खिलाड़ियों को इस ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: