5
(1)

नवगछिया। बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में मंगलवार को नारायणपुर उत्तरी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर ने की, जबकि संचालन प्रो. गौतम द्वारा किया गया।

उद्घाटन सत्र में समाजसेवी उत्तम कुमार, दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, विपीन मिश्रा एवं संजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वरीय भाजपा नेता दिलीप निराला, सुबोध सिंह कुशवाहा एवं रूपेश रूप ने विभिन्न सत्रों में पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में कुमार गौरव, कन्हैया झा, पवन यादव, अभिषेक, रूपेश झा, निहार रंजन, राजीव शर्मा, पवन सिंह, रामचंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल शरण सिंह, प्रो. धनंजय मिश्र एवं अजय सिंह उर्फ माटो समेत कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

बताया गया कि नारायणपुर दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 2 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: