0
(0)

भागलपुर।भागलपुर में आगामी 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोल्लास समारोह की तैयारी को लेकर विजयोल्लास समारोह समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक स्थानीय पर्ल पैलेस होटल, सी.सी. मुखर्जी रोड स्थित परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष समारोह विशेष रूप से आकर्षक और यादगार बनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहने की संभावना है।

आयोजकों ने बताया कि समारोह में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, रूट प्लानिंग, यातायात नियंत्रण एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

समिति के अनुसार समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं एवं विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया है। बैठक के दौरान सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया तथा सभी ने मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 23 अप्रैल को आयोजित इस गौरवपूर्ण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: