5
(2)

डीएम ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

पूर्णिया। पूर्णिया में गुड फ्राइडे के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा छात्रावास परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वच्छता एवं शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्रों को जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन एवं निरंतर मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा के विकास के लिए भी आवश्यक है। स्वच्छ वातावरण में ही शिक्षा का वास्तविक प्रकाश फैल सकता है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए समय का सदुपयोग करने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी।

इस दौरान अंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं पिछड़ा वर्ग छात्रावास में रह रहे
छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी ने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन कराया जा रहा है तथा सरकार की ओर से पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं, भोजन, छात्रवृत्ति सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था भी की गई है। कुछ छात्रों ने परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा बढ़ाने की मांग रखी।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया तथा कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं पीएचईडी को निर्धारित समय सीमा के भीतर रोशनी एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित वरीय अधिकारियों को छात्रों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देने हेतु “गोद लेकर मार्गदर्शन” की पहल अपनाने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: