4
(1)

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमत् जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया।
अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर रामनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरन  बना रहे ।

समापन के अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन समिति के अनुसार, हनुमत् जयंती पर अखण्ड रामायण पाठ का विशेष महत्व होता है और इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति होती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सच्चिदानन्द पाण्डेय, बालमुकुन्द पाण्डेय सहित समस्त पाण्डेय परिवार की अहम भूमिका रही। मौके पर आलोक शास्त्री, उदय पाण्डेय, मसूदन पाण्डेय, रघुनाथ पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, डॉ प्रभास पाण्डेय, नारायण पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, सुभाष चंद्र पाण्डेय, नवनीत पाण्डेय, शिशु पाण्डेय, रमन पाण्डेय, अंकित, पप्पू पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, विजय पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, आयुष आनंद, आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: