0
(0)

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र की एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी पुत्री की तस्वीरें वायरल की जा रही हैं, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी संदीप कुमार द्वारा फेक आईडी बनाकर यह कृत्य किया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपित की पहचान एवं संलिप्तता की पुष्टि कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: