5
(1)

नवगछिया । सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर सफलता का नया इतिहास रचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपराज आनंद ने 92.6%, प्रांजल कुमार ने 90%, पूर्णिमा कुमारी (साइंस) ने 93%, मिताली (साइंस) ने 92%, आयुष कुमार (मैथ) ने 95% तथा द्विज गुंजन (इंग्लिश) ने 96% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: