


नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तुलसीपुर मंडल टोला निवासी उधो मंडल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना घटी थी। इस संबंध में एक महिला के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आरोपित ने ईंट से मारपीट कर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित उधो मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
















