5
(1)



नवगछिया।पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एसपी राजेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले के सभी अंचल निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों के साथ लंबित कांडों, वारंटों तथा इश्तिहार/कुर्की मामलों की विस्तृत समीक्षा की।



बैठक के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरार आरोपितों के खिलाफ वारंट निष्पादन एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराध नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मामलों की प्रगति की निगरानी करें तथा आम जनता में कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए सक्रिय पुलिसिंग को प्राथमिकता दें।

इस समीक्षा बैठक से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि नवगछिया में अपराधियों के खिलाफ अब और कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: