5
(1)



नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर करारा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विक्रमशिला पुल के नीचे गंगा नदी किनारे स्थित दियारा क्षेत्र एवं राघोपुर दियारा में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संचालित करीब तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा लगभग 20 हजार लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह अभियान अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाता है।


छापेमारी के बाद दियारा क्षेत्र में शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: