


नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया निवासी अधिवक्ता पुत्र धीरज कुमार को मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
धीरज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि धोबिनिया निवासी राणा फौजी ने उन्हें फोन कर रंगदारी की मांग की। साथ ही धमकी दी कि यदि केस लड़ने में होने वाला खर्च नहीं दिया गया, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन पर स्मैक बरामदगी मामले में पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।















