5
(1)

तेजी से जारी निर्माण कार्य, जल्द आवागमन बहाल करने की तैयारी

भागलपुर : भागलपुर प्रमंडल के नवनियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के साथ विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त हिस्से पर बन रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने बताया कि बेली ब्रिज का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की देखरेख में कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पुल पर आवागमन बहाल किया जा सके।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में समाहित हो गया था। घटना के बाद पुल पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और भागलपुर, नवगछिया तथा सीमांचल क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन और सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अब बेली ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि भागलपुर और खगड़िया के बीच आवाजाही जल्द सामान्य हो सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं तकनीकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: