0
(0)

तेज गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित, स्कूली बच्चे और मजदूर सबसे ज्यादा परेशान

भागलपुर : भागलपुर में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। दिन चढ़ने के साथ तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

सुबह के समय ही गर्मी बढ़ जाने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है। केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही बाहर नजर आ रहे हैं।

भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के दौरान बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ रहा है। कई बच्चे सिर ढंककर और पानी की बोतल साथ लेकर स्कूल आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।

गर्मी के कारण बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। दोपहर के समय शहर की कई सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक और फुटपाथ पर काम करने वाले लोग सबसे अधिक परेशान दिख रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही पड़ रही तेज धूप ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं और दिन बढ़ने के साथ गर्मी और ज्यादा असहनीय हो जाती है।

मौसम के इस बदले तेवर का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: