0
(0)



गरीब एवं वंचित बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

भागलपुर : “लेट्स इंस्पायर बिहार” अभियान के तहत ब्रेनांजा एकेडमी, ज्योति विहार के सहयोग से भागलपुर में “गार्गी पाठशाला” का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।



कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर चैप्टर के मुख्य समन्वयक अंशु सिंह के मार्गदर्शन तथा भागलपुर गार्गी चैप्टर की मुख्य समन्वयक सुप्रिया सिंह के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नाथनगर से लोजपा (रामविलास) विधायक मिथुन यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं।


कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि “गार्गी पाठशाला” केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को नई दिशा देने का माध्यम बनेगी। यहां गरीब एवं वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें।

इस अभियान को सफल बनाने में निलराज, अभिषेक आनंद, ऋचा जी, डॉ. अमृता कुमारी, वर्षा सिंह, रश्मि जी, ब्रजराज चौधरी, बिजली जी, अखिलेश कुमार, रवि चौधरी, प्रशांत कुमार, पिंकू कुमार, संजय यादव, निशांत राज, आकाश कुमार, शुभम कुमार, डॉ. विजय कुमार वर्मा, दीक्षा कुमारी, नारायण वर्मा, अक्षय यादव, अरुण यादव एवं संतोष झा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और अभिभावक भी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: