5
(1)

5 जून से पहले निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद

भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा बनाए जा रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन तीनों स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि बेली ब्रिज से केवल छोटी गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। साथ ही एक समय में सिर्फ एक दिशा से ही वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। इसके लिए ब्रिज के दोनों ओर बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों छोर पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वाहन कतारबद्ध तरीके से गुजरेंगे और दूसरी ओर से सिग्नल मिलने के बाद ही गाड़ियों को छोड़ा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों और पुलिस बल के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि कुल तीन बेली ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें मुख्य स्लैब के आर-पार बनाए जा रहे एक बेली ब्रिज का कार्य पूरा हो चुका है। इसके उत्तर दिशा में बनाए जा रहे दूसरे बेली ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में है, जबकि तीसरे बेली ब्रिज की लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 5 जून से पहले तीनों बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही उत्तरी और दक्षिणी छोर पर 31 मई तक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के बैठने की व्यवस्था तथा सड़क पर लाइनिंग कार्य पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: