


पूर्णिया। रूपौली प्रखंड के टीकापट्टी क्षेत्र में एक तेंदुए को भीड़ द्वारा मार गिराए जाने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत कम नहीं हुई है। अब इलाके में एक और तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। चकला मोड़ बहियार स्थित मक्के के खेतों से मिले संदिग्ध पंजों के निशान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निशानों को संरक्षित कर वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग की टीम ने खेतों में मिले पंजों के निशानों की हाई-डेफिनिशन तस्वीरें लीं और उनकी वीडियोग्राफी कराई। अधिकारियों के अनुसार विशेषज्ञ अब इन निशानों के आकार, गहराई और पैटर्न का वैज्ञानिक विश्लेषण करेंगे। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये निशान पहले मारे गए तेंदुए के हैं या इलाके में किसी दूसरे तेंदुए की मौजूदगी का संकेत दे रहे हैं।
टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।













