5
(1)

आयुष्का परी और सूरज कुमार ने बढ़ाया संस्थान व पूर्णिया का मान

पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। संस्थान के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूर्णिया जिले को भी गौरवान्वित किया है।

वीवीसीपी की छात्रा आयुष्का परी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआरएल रैंक 24449 एवं जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक 3564 प्राप्त की है। वहीं छात्र सूरज कुमार ने एससी रैंक 3528 हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से संस्थान में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

गौरतलब है कि जेईई (एडवांस्ड) देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में नामांकन का अवसर मिलता है। ऐसे में इस परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक मानी जाती है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (वीवीजीआई) के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह सफलता पूरे विद्या विहार परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का यह शानदार परिणाम है। उन्होंने दोनों सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करेंगे।

वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा कि जेईई (एडवांस्ड) जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता। आयुष्का परी और सूरज कुमार ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

संस्थान के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) आशीष झा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे वीवीसीपी परिवार के लिए गौरव का क्षण है। विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास ने इस सफलता को संभव बनाया है।

संस्थान परिवार ने दोनों सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही इस सफलता में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, मेंटर्स, कार्यालय कर्मियों एवं अभिभावकों को भी बधाई दी गई है।

वीवीसीपी प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: