5
(1)

लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश, संवेदकों को चेतावनी

पूर्णिया। नगर निगम महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को महापौर कार्यालय कक्ष में सहायक अभियंताओं (एई) एवं कनीय अभियंताओं (जेई) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कई योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास योजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरी की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि जनता के पैसे से संचालित योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी योजना में अनावश्यक विलंब या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अभियंता एवं संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने, कार्यों की सतत निगरानी रखने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित योजनाओं की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें शीघ्र पूरा कराने को कहा।

बैठक में महापौर ने संवेदकों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिनकी निविदा स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन अब तक इकरारनामा नहीं कराया गया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जमानत राशि जब्त कर पुनर्निविदा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि विकास कार्य बाधित न हों।

बैठक के दौरान अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: