


प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित “सहयोग कार्यक्रम” के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी, जिसे गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कहा गया कि संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से ही पार्टी की जनसेवा की भावना मजबूत होती है तथा संगठन का विस्तार संभव हो पाता है।
कार्यक्रम में प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों के त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि संगठन और जनता के बीच संवाद और विश्वास की भावना और मजबूत हो सके।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जनता जनार्दन की सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। आम लोगों की समस्याओं के समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नेताओं ने कहा कि जनता के प्रति संवेदनशीलता, संवाद और समाधान की संस्कृति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं को अपनी बात सीधे संगठन नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर मिलता है और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज होती है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए इस संवाद मंच की सराहना करते हुए जनहित एवं संगठनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। अंत में प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा जनसेवा एवं विकास के संकल्प को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
















