5
(2)

सहरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 106, 107 एवं 327ई पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए 15 ट्रकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों, ले-बाय, वे-साइड सुविधाओं, पेट्रोल पंपों अथवा अन्य अधिकृत स्थानों पर ही खड़ा करें। प्रशासन ने चेतावनी दी कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकती है, इसलिए भविष्य में भी ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान के दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए 10 ऑटो चालकों पर प्रत्येक से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), वाहन बीमा, निबंधन प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों पर भी अर्थदंड लगाया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत बरनवाल ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वाहन खड़ा करने से बचें और केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: