Tag Archives: Saharsa news

Noimg

Saharsa: सहरसा: वज्रपात की चपेट में आने से महिला व बालक की मौत, गांव में पसरा मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सहरसा जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान दोनों वज्रपात की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। प्रशासन […]

Noimg

Saharsa: सहरसा: मुख्य सचिव ने नगर विकास व विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सहरसा में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा ऊर्जा (विद्युत) विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित कार्यों और निर्धारित समयसीमा की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही परियोजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान शहरी विकास, सड़क, जलनिकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं की […]

Noimg

Saharsa: राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक मनाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सहरसा। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया है […]

Noimg

Saharsa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने लगाई उपलब्धि प्रदर्शनी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को शहर के तिवारी चौक पर उपलब्धि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों, पोस्टरों और विभिन्न प्रदर्श सामग्रियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया अभियान तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। भाजपा नेताओं […]

Noimg

Saharsa: सहयोग शिविर के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश, 21 जून तक कार्रवाई पूरी करने को कहा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सहरसा। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से सहयोग शिविर से प्राप्त आवेदनों की निष्पादन स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों में कई आवेदन लंबित पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, योजना एवं विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ प्रमंडल, ग्रामीण विकास, जिला पंचायती राज कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा, नगर विकास एवं आवास विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लंबित मामलों के निपटारे के लिए गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। अंचलवार समीक्षा के दौरान बनमा ईटहरी, कहरा, महिषी, नवहट्टा, पतरघट, सलखुआ, सिमरी बख्तियारपुर एवं सोनवर्षा […]

Noimg

Saharsa: नव निर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगी समेकित सहायता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सहरसा। महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को नव निर्मित ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ भवन का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया तथा भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर हिंसा, उत्पीड़न या अन्य संकटपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रही महिलाओं को एक ही छत के नीचे परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहयोग तथा अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करेगा। जिलाधिकारी ने कहा […]

Noimg

Saharsa: राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष जांच अभियान, 18 ट्रकों समेत कई वाहनों पर कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अवैध पार्किंग और यातायात नियम उल्लंघन के खिलाफ जिला परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई सहरसा। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-106, 107 एवं 327ई, वैद्यनाथपुर रोड तथा गंडौल-बिरौल सड़क स्थित बलुआहा पुल के समीप विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध पार्किंग, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन संचालन और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में व्यापक कार्रवाई की गई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश तथा जिलाधिकारी दीपेश कुमार के आदेश के आलोक में चलाए गए इस अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान सड़क किनारे खड़े 18 ट्रकों […]

Noimg

Saharsa: बिना गड़बड़ी के कैसे हो प्रतियोगिता परीक्षा ? – शक्ति कुमार यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आज के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या केवल बेरोजगारी नहीं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर बढ़ती अनिश्चितता भी है। प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के सपनों और करियर से सीधे जुड़ी होती हैं। लाखों छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम कर इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में यदि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी, पेपर लीक, तकनीकी त्रुटियां, भर्ती में देरी या अन्य अनियमितताएं सामने आती हैं, तो इसका प्रभाव केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं रहता, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास और व्यवस्था पर उनके विश्वास को भी प्रभावित करता है। एक छात्र के तौर पर मेरी चिंता किसी राजनीतिक दल या सरकार की आलोचना करना नहीं है, बल्कि उन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना है जो लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता […]

Noimg

Saharsa: लोकसंत बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाईं के गायन से जुड़ी दुर्लभ पांडुलिपि मिली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

संस्कृत साहित्य की अमूल्य धरोहर भी हुई चिन्हित सहरसा । भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘ज्ञान भारतम मिशन’ परियोजना के अंतर्गत सहरसा जिले में चलाए जा रहे प्राचीन पांडुलिपि सर्वेक्षण एवं संकलन अभियान के प्रथम चरण का सफल समापन 15 जून को हो गया। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत जिले में चार हजार से अधिक अति प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देशन एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण अभियान चलाया। अभियान के अंतिम दिन जिले के तीन अलग-अलग स्थानों से एक हजार से […]

Noimg

Saharsa: बनगांव में आध्यात्मिक महोत्सव की तैयारी पूरी, 15 जून से शुरू होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सहरसा। कहरा प्रखंड क्षेत्र के बनगांव स्थित पुबारी टोला में 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजनकर्ता शंकर कात्यायन ने बताया कि सात दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 15 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा बाबाजी कुटी से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवता स्थलों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रसिद्ध कथावाचक मारुति […]