5
(1)

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को शहर के तिवारी चौक पर उपलब्धि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों, पोस्टरों और विभिन्न प्रदर्श सामग्रियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया अभियान तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी देना है।

प्रदर्शनी को आम नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिला। लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भैरवानंद झा, जिला उपाध्यक्ष मिहिर झा, जिला मंत्री कुमार गौरव, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, सह मीडिया प्रभारी कुमार अमर ज्योति, जिला प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगमनी देवी, नगर पश्चिमी अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अखिलेश पांडे, अरुण निराला, प्रभाष झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: